Saturday, August 22, 2020

निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण हेतु मिशन मोड प्रोजेक्ट संचालित

अखिलेश श्रीवास्तव (NNi Coverage जिलाब्यूरो)

बहराइच, उ0प्र0। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में जनपद के निर्माण श्रमिकों के लिए श्रम विभाग कार्यालय बहराइच के माध्यम से शत् प्रतिशत पंजीयन एवं पूर्व में पंजीकृत निर्माण श्रमिकांे का शत-प्रतिशत नवीनीकरण कराये जाने के उद्देश्य से सितम्बर 2020 तक मिशन मोड प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि जनपद के पात्र श्रमिक अपना पंजीकरण कराने हेतु सीधे श्रम विभाग, अपने निकटवर्ती जनसुविधा केन्द्र अथवा बोर्ड द्वारा लांच की गयी मोबाइल एप यूपी बीओसीडब्ल्यू के माध्यम से श्रमिक स्वयं पंजीकरण कर सकते है। उन्होनें बताया कि पंजीकरण हेतु आवश्यक अभिलेखों में एक नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं विगत 12 माह में निर्माण श्रमिक के रूप में किये गये कार्य का स्वप्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आनलाइन पंजीयन करवा सकते है।

No comments:

Post a Comment