यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जनपद की तहसील पलिया में भीरा के बोझवा मटहिया में NNI Coverage टीम की एक आवश्यक बैठक लखनऊ मण्डल प्रतिनिधि राकेश कुमार के आवास पर आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि NNI Coverage के उप संपादक व न्यूज एंकर डी० पी० श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि फील्ड ऑफिसर यूपी असगर अली का स्वागत किया गया। बैठक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डी०पी०श्रीवास्तव ने कहा कि आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है जब लोग टीवी व अखबार की दुनिया से हटकर मोबाइल समाचार व ब्लॉग्स में जमकर रुचि ले रहे हैं क्योंकि इसमें त्वरित व चुनिंदा खबरें आसानी से मिल जाती हैं। इसके अलावा श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा व विशेष स्तंभ हैं, स्थानीय शासन प्रशासन को पत्रकारों से सामंजस्य स्थापित कर चलना चाहिए। पत्रकारों का किसी भी दशा में उत्पीड़न नहीं होना चाहिए इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।
असगर अली ने कहा कि पत्रकार का कर्त्तव्य समाज की समस्या से प्रशासन को रूबरू कराकर उसका समाधान करना है। राकेश कुमार ने एसोसिएशन से जुड़कर सभी को संगठित पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर NNI Coverage की ओर से वरिष्ठ पत्रकार मो० नसीम ने सभी को मास्क वितरित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। अंत में बलिया के पत्रकार श्री रतन सिंह की हत्या पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर उनके लिये न्याय की मांग की गई और सबने दो मिनट का शोक धारण कर श्री सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। बैठक में डी०पी०श्रीवास्तव, असगर अली, मो० नसीम के अलावा लवप्रीत सिंह, मुन्ना खान, सलीम, जहूर व राकेश कुमार सहित तमाम पत्रकारगण मौजूद रहे और निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment