अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/सुजौली/बहराइच, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 विपिन कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा कमलेश कुमार सिंह द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना सुजौली विनय कुमार सरोज मय हमराही टीम द्वारा घाघरा बैराज पर वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल के साथ ढकेरवा लखीमपुर खीरी की तरफ से इधर ही आ रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा समस्त फोर्स ब्रीफ व सतर्क कर लखीमपुर खीरी की तरफ से आने वाली सभी मोटर साइकिल की सतर्कता पूर्वक सघन चेकिंग प्रारम्भ किया गया थोडी देर बाद ही लखीमपुर खीरी की तरफ से आ रहे सात मोटर साइकिलें मय चालक आते हुए दिखाई दिये । करीब आने पर सभी मोटर साइकिल चालको को घेर-घार कर रोका गया तो अन्तिम मोटर साइकिल पर पीछे बैठा एक व्यक्ति कूद कर भागने में सफल हो गया, शेष सातो व्यक्तियों को चोरी की 07 मोटर साइकिल व फर्जी नम्बर प्लेट व फर्जी रजिस्ट्रेशन नं0 कूटरचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया । कडाई से पूछ ताछ करने पर सातो अभियुक्तों ने बताया की हम लोगो का मोटर साइकिल चोरी करने का एक गिरोह है तथा हम लोग चोरी की मोटर साइकिल को चुरा कर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र तैयार कर उसको नेपाल राष्ट्र व अन्य जगह बेच देते थे।
पकडे गये अभियुक्तो से निशादेही पर थाना सुजौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटेही 9 नम्बर नहर पुल के पास स्थित घनी झाडियो में से चोरी की अन्य 05 मोटर साइकिले जिस पर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्लेट व बिना नम्बर प्लेट के बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सुजौली में अभियोग संख्या 112/2020 धारा 41/ 411/ 413/ 420/ 467/ 468/ 471 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment