Monday, September 28, 2020

मोदरान में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां, धारा 144 लागू

शेरसिंह राजपूत (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

जालौर, राजस्थान। जहां पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है माननीय प्रधानमंत्री द्वारा समय-समय पर देशवासियों को संबोधित किया जा रहा है मुंह पर मास्क  लगाकर रखें सोशल डिस्टेंस कायम रखें जिससे इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सके। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा भी अखबारों के माध्यम से वह  जनता को संबोधित किया जा रहा है समझाईस की जा रही है वही जालौर जिला कलेक्टर द्वारा दी भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन सरपंच के चुनाव में जालोर जिले के मोदरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर  नामांकन वापसी  स्थल पर आज जो नजारा देखने को मिला वह माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कलेक्टर व संभागीय आयुक्त की मेहनत पर पानी फिरता  हुआ नजर आ रहा है।


जब मीडिया उस स्थल पर नामांकन वापसी व चिंह  वितरित के समय पहुंची तो वहां का नजारा बड़ा भयानक का था रिटर्नर अधिकारी अम्बाराम व गौपीचंद जोगसन भीड मे खडे नजर आ रहे थे। पुलिस के दो जवान भी समझाइश की कोशिश कर रही रहे थे  लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं था सभी लोग एक साथ सट  कर खड़े थे कोई भी सोशल डिस्टेंस का प्रयोग नहीं कर रहा था। आम जनता इस चीज को समझने को तैयार नहीं है यह सरपंच के चुनाव न जाने कितने लोगों को इस बीमारी से ग्रसित करेंगे किसी को नहीं पता नहीं है। सरकार कोशिश कर रही है लेकिन जब आम जनता ही समझने को तैयार नहीं है और अब किसी को क्या दोष देना। इस संबंध में यहा पर कार्यरत रिटर्नर अधिकारी अम्बा राम व गोपीचंद जोगसन से  जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जवाब देने से मना कर दिया जबकि उनकी जवाबदेही बनती है कि प्रशासन ने जब उन्हें अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है तो नामांकन स्थल पर व्यवस्था उनकी बनाने का काम उनका है लेकिन उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया जब हमारी टीम ने उनसे पूछा तो खड़े हो गए और लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बता कर दूर दूर करने लगे और सवाल करने की कोशिश की गई तो कहा कि मैं अभी काम कर रहा हूं बाद में आपसे बात करूंगा नामक स्थल में भीड़ बड़ा जमावड़ा देखा गया था। सवाल है कि क्या ऐसे कोरोना से लडा जाऐगा?

No comments:

Post a Comment