Tuesday, September 1, 2020

ग्रीन जोन में परिवर्तित हुए 15 कन्टेनमेन्ट जोन

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)

बलहा/बहराइच, उ0प्र0। तहसील महसी के थाना रामगाॅव अन्तर्गत ग्राम मिर्ज़ापुर, थाना हरदी के ग्राम रमपुरवा चैकी, ऐरिया व बौण्डी शुक्ल, तहसील व थाना पयागपुर अन्तर्गत ग्राम कटेल सरसा, थाना विशेश्वरगंज के ग्राम कहारनपुरवा, तहसील कैसरगंज के थाना रानीपुर अन्तर्गत ग्राम चाकूजोत, थाना फखरपुर के ग्राम चक सौगहना, थाना हुज़ूरपुर के ग्राम धरमपुर, तहसील नानपारा के कोतवाली नानपारा अन्तर्गत मोहल्ला राढ़नटोला व ग्राम पिपरिया, तहसील सदर बहराइच के थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम शाहनेवाज़पुर, कोतवाली देहात के मोहल्ला घोसियाना व कोतवाली नगर के मोहल्ला सत्तीकुआॅ व काज़ीपुरा उत्तरी में कोविड-19 के पीड़ित/संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप घोषित किये गये हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट ज़ोन को मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच की संस्तुति के आधार पर शासन के प्राविधानानुसार 14 दिनों से इस क्षेत्र में कोई पाजिटिव कोविड-19 मरीज की पुष्टि न होने के कारण जिलाधिकारी ने हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट जोन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।


No comments:

Post a Comment