Thursday, September 24, 2020

185 कोरोना जांच में सभी निगेटिव रिपोर्ट से मिली राहत

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। कोरोना संक्रमण के  मरीज न मिलने से नगरवासियों ने ली राहत की सांस  नगर में आज कुल 185 जांच की गई जिसमें 138 एंटीजेन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ 47 आर टी पीसीआर जांच के लिए बहराइच भेजे गए। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा अधीक्षक डॉ चन्द्रभान राम ने बताया कि डॉक्टर अभिनाश के नेतृत्व मे 10 आर टी पीसीआर व 60 एंटीजेन  जांच की गई  जिसमें एंटीजेन सभी निगेटिव रहे वही ग्रामीण क्षेत्र में  प्रभारी अमवा हुसैनपुर डॉ संजय सोलंकी के नेतृत्व में 78 एंटीजेन व 45  आरटी पी सी आर की जांच एस एस बी कैम्प अगैया में की गई जिसमे एंटीजेन जांच सभी निगेटिव रही। इस मौके पर डॉ अजित यादव , प्रेम गौड़, धर्मेद्र चौहान,धर्मवीर सिंह, मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment