Wednesday, September 2, 2020

मजदूरी करने परदेश गये युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मो0 नसीम (NNI Coverage ग्राम्यसंवाददाता) 

मझगईं/पलिया/लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जिलालखीमपुर खीरी के पलिया तहसील के मझगई चौकी क्षेत्र के गांव बेला कलां के मजरा रूपा पुरवा निवासी शिव राज गिरी का 32 वर्षीय पुत्र बबलू गिरी आठ दिन पहले भाई मंगल व अन्य साथियों मजदूरी करने परदेश हरियाणा के जिला महेन्द्रगढ़ की तहसील कनीना गया था । वहां एक फार्मर के यहाँ बाजड़ा काटने का काम करने लगा था ।  मंगलवार शाम खेत में काम कर सभी लोग सड़क पार करते हुए मालिक के यहाँ जा रहे थे तभी एक पिकअप बबलू को रौदते हुए चली गई। साथी व मालिक आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। रात करीब ग्यारह बजे बबलू की मौत की खबर गांव घर आते ही कोहराम मच गया। रात के सन्नाटे में माता पिता बूढी दादी व पत्नी पूनम देवी, पुत्र विककी 6, पुत्री पललवी 4, प्रांजल दो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था  मृतक बबलू पांच भाईयों में सबसे बडा था। गरीबी के चलते बाहर कमाने गया था जहाँ उसको मौत मिली। मालिक ने मृतक बबलू का पीएम करा शव को अपने खर्च पर घर भिजवाया। बुधवार देर रात शव घर आने पर कोहराम मच गया।


No comments:

Post a Comment