Thursday, September 10, 2020

प्रेम में पागल युवती ने प्रेमी के घर खुद को मारी चाकू, मौत

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

कुशीनगर, उ0प्र0। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदहरा निवासी एक 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उस समय अपने पेट मे चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली जब प्रेमी युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। युवती के आत्महत्या कर लेने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।   प्रेमी युवक खुद मृतका प्रेमिका को अपनी जान का प्रवाह किये बगैर शव को युवती के घर तक ले आया।बतादें कि उक्त गांव निवासी दीनानाथ सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अनुराधा सिंह की समोगर बौलिया थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया निवासी महेन्द्र सिंह के पुत्र विवेक सिंह उम्र लगभग 2 वर्षो से पे्रम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता के द्वारा जानकारी होने पर शादी के लिए एक हफ्ते पूर्व उक्त लड़के घर गये थे जहां लड़के के परिजन शादी से इंकार कर दिया। इसी दौरान बुधवार को युवती युवक के घर पहुंचकर शादी के लिए पहुंच गयी फिर भी लड़की के लाख कोशिश के बावजूद परिजन नही माने जिससे युवती प्रेमी के घर ही चाकू से अपने पेट में घोंपकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देख प्रेमी विवेक मृतक प्रेमिका को एक टैम्पू से लेकर उसके घर शाम लगभग 5 बजे पकड़ी मदरहां पहुंचा जहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजन तत्काल 112 व कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिये। पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके से पहुचकर प्रेमी विवेक को कस्टडी में लेकर थाने भेज दी तथा शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का था। शादी के लिए खुद युवती प्रेमी के घर गयी थी जहां बात न बनने के कारण वह आत्महत्या कर ली। चूंकि घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है वहां के पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों के तहरीर के आधार पर अगली कार्यवाई की जायेगी।

"प्रेमी ने दिखाई दिलेरी, मृतक प्रेमिका के शव लेकर पहुंचा" प्यार में पागल पेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर तब चाकू से अपने पेट में घोंपकर अत्महत्या कर ली जब पेमी के परिजन अपने लड़के साथ शादी करने से इंकार दिये। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। प्रेमी विवेक अपने साहस व दिलेरी दिखाते हूए प्रेमिका के शव को उसके घर तक लेकर आया। प्रेमी जिस तरह प्रेमिका को मृत अवस्था में उसके गांव पकड़ी मदरहां पहुंचा ग्रामीणों में गुस्सा साफ दिख रहा था। हलांकि थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र, चैकी इंचार्ज मथौली वेद प्रकाश तत्परता दिखाते हुए हमराही सिपाहियों के साथ मौके से पहुंच गये और सबसे पहले प्रेमी को कस्टडी में लेकर थाने भेजवा दिये नही तों ग्रामीणों का गुस्सा प्रेमी पर कब टुट पड़ता कोई नही जानता। थानाध्यक्ष की तत्परता ने एक बार फिर जिले में माॅब लिचिंग की घटना होने से बचा लिया जिसका चहुओर चर्चा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment