Tuesday, September 8, 2020

सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ने मटेरा विधानसभा का किया दौरा

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता) 

बहराइच, उ0प्र0। शंकरपुर में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अनवारूल रहमान खान के आवास पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रईस रहमानी ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने और संगठन में एक पद  के लिए एक ही व्यक्ति को चुना जाएगा की बात कही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ कमेटियों का चयन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने की बात कही।

मटेरा विधानसभा के शंकरपुर चौराहे पर सपा की जिला सचिव अनवारूल रहमान खान के आवास पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रईस रेहमानी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक की और संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई अब सपा संगठन में ऐसे लोगों को पद दिया जाएगा जो सिर्फ संगठन को ही संभाले जिला अध्यक्ष ने सभी बूथ अध्यक्षों व सेक्टर अध्यक्षों को जल्द से जल्द चयन कर करने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव अनवारूल रहमान खान ने कहा कि कोरोना जैसी भयानक व वैश्विक महामारी की आड़ में सरकार जनता का शोषण कर रही है उन्होंने  सरकार पर किसान ,छात्र व जनविरोधी होने का आरोप लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राइस रहमानी ने कहा कि हम बहराइच के वरिष्ठ समाजसेवी समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं यासर शाह के दिशानिर्देशों में मिशन 2022 के लक्ष्य को फतह करने एवं अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य हम विधानसभा वार दौरा कर रहे हैं बहराइच की मटेरा विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिस विधानसभा से समाजवादी की आन बान शान रहे स्वर्गीय डॉ वकार अहमद शाह के पुत्र माननीय यासर  शाह पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का चुनाव क्षेत्र है 2022 में हम लोगों को मिलकर के इस विधानसभा की सीट को पूरे प्रदेश की सीटों से सबसे ज्यादा अंतर से जिता करके माननीय यासर शाह को लखनऊ भेजेंगे और माननीय अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्री बनायेंगे। आगे रईस रहमानी ने कहा कि हम जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं जिसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ शूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री मटेरा विधायक यासर शाह, जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान साहब का अहम रोल रहा है जिसके लिए हम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं और इस जिम्मेदारी के साथ दौरा कर रहे हैं कि 2022 में समाजवादी सरकार हम सभी जाति पात छोड़कर की बनाएंगे इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यालय प्रभारी विधानपरिषद सदस्य एस आर एस यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रधंजलि अर्पित की गई ज़िला महासचिव राशिद अली ने कहा कि एस आर एस यादव बाबू जी के निधन से सपा के एक युग का अंत हुआ है जिसकी भरपाई मुश्किल है  इस अवसर पर सूर्यप्रताप सिंह,प्रेम सिंह, वीर, संदीप कुमार,उबेद अहमद,अच्छू भाई, इसरार अहमद,रियासत अली,सब्बीर अहमद ,क़ादिर खान आदि लोग उपस्तिथ रहे।

No comments:

Post a Comment