ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। प्रारंभिक लक्षण दिखने पर रैंडम सैंपलिंग टेस्ट के दौरान नवागत उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया और अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को भी कोरोना जांच करानी पड़ रही है। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा भी सहित कई लोग उपजिलाधिकारी के संपर्क में बीते दिनों आ चुके हैं ऐसे में सभी की जांच जरूरी है। मालूम हो कि हाल ही में प्रशिक्षु आईएएस उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल ने तहसील कर्मियों के लिए ड्रेस कोड व आईडी अनिवार्य रूप से लागू की है वह तहसील नानपारा को आईएसओ प्रमाणपत्र दिलाने की कवायद में लगे हुए हैं। फिरहाल लोगों ने उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

No comments:
Post a Comment