राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन मिश्र द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैसरगंज पर गोवध के अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमों के संबंध में प्रचलित गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के क्रम में यूपी गैगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज संजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह, चैकी प्रभारी गण्डारा वेद प्रकाश शर्मा व हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्तगण राजू पुत्र गोबरे निवासी ग्राम पहाड़पुर बिरहिमपुर थाना कैसरगंज व बबलू पुत्र वहीद निवासी ग्राम गंज जलालपुर बसहिया थाना कैसरगंज की चल अचल सम्पत्ति मकान व मोटरसाइकिल कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

No comments:
Post a Comment