Wednesday, September 16, 2020

समूह ख व ग की नई भर्ती प्रक्रिया पर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन

मुन्ना खान (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। आज लखीमपुर खीरी में प्रदेश अध्यक्ष सीवाईएसएस वंशराज दुबे प्रदेश सचिव अजय यादव के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष सीवाईएसएस अरुण वर्मा ने समूह ख व ग की भर्ती प्रक्रिया 5 साल की संविदा के संबंध में जोरदार नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदेश सरकार समूह ख व ग की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रही है प्रस्तावित व्यवस्था में चयन के बाद शुरुआती 5 वर्ष तक कर्मियों को क्षमता के आधार पर नियुक्ति करने की योजना है इस दौरान कर्मियों को नियमित सरकारी मापदंडों को मिलने वाले अनुमान्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिल सकेंगे। 5 साल की कठिन संविदा सेवा के दौरान कर्मियों का मानसिक रूप से उच्चाधिकारियों द्वारा शोषण होगा और उच्चाधिकारियों द्वारा नौकरशाही की गुलामी से प्रताड़ित होंगे। शासन द्वारा क्रमिक विभाग इस प्रस्ताव पर कैबिनेट के समक्ष विचार करने की तैयारी कर रहा है प्रदेश सरकार अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर प्रतियोगी छात्रों को चयन के बाद संबंधित संवर्ग की सेवा नियमावली के अनुसार नियुक्ति देती है इस दौरान कर्मियों की नियमित कर्मी की तरह वेतन व अन्य लाभ दिए जाते हैं इस दौरान वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में कार्य करते हैं नियमित होने पर वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हैं पर प्रस्तावित 5 वर्ष की संविदा भर्ती और उसके बाद मौलिक नियुक्ति की  कार्यवाही से समूह ख व ग की पूरी भर्ती प्रक्रिया में बदल जाएगी। जिला सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का फैसला है, प्रतियोगी परीक्षाओं के भविष्य न्याय संगत नहीं होगा जिसमें जिला महासचिव अंचल पांडे जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह जिला उपाध्यक्ष रिजवान लखीमपुर विधानसभा अध्यक्ष इश्तियाक अली रंजीत चौधरी संदीप कनोजिया श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप श्रीनगर विधानसभा की CYSS की पूरी टीम तथा जिला अध्यक्ष वलीम खान भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment