Sunday, September 27, 2020

गौ तस्करी करने वाले गैंगेस्टर अपराधियों की संपत्ति कुर्क

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा/मोतीपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के अपराध रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जयनरायण शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना मोतीपुर बहराइच पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0 125/2020 धारा 3(1) उ0 प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित  शातिर गौ तस्करी करने के अपराधी 1. इश्तिखार पुत्र निजाम नि0 अण्डहनपुरवा थाना मोतीपुर बहराइच 2. जयराम वर्मा पुत्र स्व0 कैलाश वर्मा नि0 परवानी गौढ़ी थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा गौ तस्करी का अपराध कर अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति से क्रय की गई मोटर साइकिल  क्रमशः पैसन प्रो0 UP 40 N 7187 व होण्डा UP 40 X 1934 को धारा 14 (1) उ0 प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जिला अधिकारी बहराइच के कुर्की आदेश दि0 26.09.2020 के अनुपालन में उपरोक्त दोनों शातिर अपराधियों की क्रमशः उपरोक्त दोनों मो0 सा0 को दिनांक 26.09.2020 को कुर्क कर थाना मोतीपुर में दाखिल किया गया है इस कार्यवाही से अपराधियों  के अन्दर खौफ व भय का माहौल  पैदा  हो गया है। तथा इस कार्यवाही की जनता द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।


No comments:

Post a Comment