अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। नगरपालिका बहराइच की उदासीनता का सबसे बद्तर उद्धाहरण है मोहल्ला हमजापूरा व सलार गंज निकट रविदास मन्दिर की ये सड़क जो गुल्लावीर मंदिर वाया मैला डिपो होते हुए है मंसूरगंज कि तरफ जाती है ! इस सड़क को देखने से ही पता चलता है कि कितने गड्ढे है , उस पर से ये कीचड़ !
मोहल्ले के नागरिक बताते है कि अक्सर इस सड़क पर चलते हुए बच्चे और वृद्ध चोट खाते है ,फिर भी जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नही है ! इस वार्ड के सभासद सहित कोई भी जनप्रतिनिधि इन मोहल्ले वालो के समस्या को ख़त्म करने के लिए इच्छुक नही है ,जबकि इस सड़क को टूटे हुए 5 -6 साल हो गए और इस दौरान नगरपालिका ,विधानसभा और लोकसभा के चुनाव प्रत्याशी यहाँ वोट मांगने आये ,परन्तु जिंतने के बाद किसी ने इस सड़क की सुधि नही ली।

No comments:
Post a Comment