पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
अल्मोड़ा, उत्तराखंड। राज्य के जिला अल्मोड़ा में गुलदार के हमले में 7 साल की बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है तो वहीं क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। तहसील भिक्यासैण के बाड़ीकोट का मामला है। घटना शाम के समय की है जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के आसपास खेल रही थी, तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग बच्ची को बचाने के लिए जंगल की तरफ दौड़े। काफी देर तक चले सर्च अभियान के बाद बच्ची को मृत अवस्था में बरामद कर लिया। क्षेत्र के एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि वन संरक्षक तथा डीएफओ ने विभागीय टीम को कॉबिंग के निर्देश दिये हैं। मृत बच्ची कक्षा दो में पढ़ती थी।


No comments:
Post a Comment