Friday, September 25, 2020

रुपये निकालने गए लड़कों को कारपोरेशन बैंक गार्ड ने पीटा

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)

बहराइच, उ0प्र0। कारपोरेशन बैंक की एक खाताधारक मां अस्वस्थ थी तो घर के ख़र्च के लिए लड़के को बैंक से रुपया निकालने के लिए भेजा था। मुसीबत में बैंक पहुंचे लड़के को मदद के बजाय बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पीटना शुरू कर दिया। खाताधारक माँ ने इलाकाई पुलिस को मामले की तहरीर दी है। कारपोरेशन बैंक में तैनात दबंग सिक्योरिटी गार्ड का लड़के पर टूटे कहर और इस तानाशाही हरकत से लड़के डरे और सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात इलाके के कारपोरेशन बैंक का मामला बताया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment