Saturday, September 26, 2020

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के जन्मदिवस पर पौधरोपण

राशिद अली (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच, पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिवस पर पर्यावरणीय संतुलन एवं सँरक्षण हेतु गाँवट माता स्थान मलूक सिंह पुरवा मे तुलसी  का पेड़ लगाकर उन्हे दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना की गई। उक्त दौरान काँग्रेस नेता विनय सिँह ने डाक्टर मनमोहन सिंह के सादा जीवन, त्याग एवँ समर्पण, अनुशासन  से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी कीअर्थशास्त्रीय ज्योति की रोशनी सम्पूर्ण विश्व मे जगजाहिर है, वे भले ही कम बोलते हैं किन्तु कभी झूठ नही बोलते हैं, वे सरदार भी है और असरदार भी हैँ। इस मौके पर गाँव वासियों ने उपेक्षित व बदहाली का शिकार करोडो की लागत से बने सरस हाट को गऊशाला बनाकर किसानो एवं पशुओँ दोनों  को सुरक्षा दिए जाने  की माँग की।


No comments:

Post a Comment