Sunday, September 27, 2020

सांसद रेखा वर्मा बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी

युसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। तहसील मोहम्मदी के ग्राम मकसूदपुर में निवास करने वाली तथा धौराहरा लोक सभा की सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा को भाजपा नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई मोहम्मदी क्षेत्र के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना गौरव की बात है श्रीमती रेखा वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि का भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने वाला है इससे निश्चित ही संगठन की दृष्टि से और विकास कार्यों की दृष्टि से मोहम्मदी को लाभ होगा  जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में पहली बार मोहम्मदी निवासी धौराहरा सांसद श्रीमती रेखा वर्मा ने स्थान बनाकर मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है श्रीमती रेखा बर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा,नगर अध्यक्ष,नगर महामंत्री रवि शुक्ला,नीरज रस्तोगी,मनोज गुप्ता,सत्य प्रकाश शुक्ला,अखिलेश त्रिवेदी,राहुल दीक्षित,मधुर बरबर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे,राजापुर मंडल अध्यक्ष रामभरोसे बर्मा,संजय सिंह,संजय चतुर्वेदी,सुशील त्रिवेदी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:

Post a Comment