Monday, September 28, 2020

पूर्व तहसीलदार आवास पर कब्ज़ा किए लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)
बहराइच, उ0प्र0। क़स्बा नानपारा के मोहल्ला कबड़िया टोला निकट तहसीलदार मस्जिद पर स्थित पूर्व आवास तहसीलदार पर मोहल्ले के ही एक दबंग ने एक दशक से भी अधिक समय से अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था और बाकायदा दुकान बनाकर अपना कारोबार कर रहा था वह भी अवैध कबाड़ का कारोबार जब दबंग ने कब्ज़ा कर रखे स्थान पर पक्की दुकान बनाने का प्रयास किया तब कहीं जाकर स्थानीय प्रशासन चेता और तहसीलदार दिनेश सिंह और एओ नगर पालिका प्रशासन अशोक कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कब्ज़ा करके रखे गए स्थान पर बुल्डोजर चलवाया और जगह जगह पर पिलर गड़वाएं बताते चलें कि यह स्थान सरकारी अभिलेखों में तहसीलदार आवास दर्ज है नानपारा में इस आवास पर आखरी में तहसीलदार सय्यद अली रह रहे थे उसके बाद आवास की स्तिथि जर्जर होने के कारण यहाँ से मेहरबान नगर कॉलोनी में तहसीलदार आवास स्थापित किया गया और तब से लेकर वर्तमान समय में मेहरबान नगर कॉलोनी में तहसीलदार निवास करते हैं  पूर्व का तहसीलदार आवास लावारिस हालात में छोड़ दिया गया पूर्व में इस आवास की चारदीवारी होती थी और एक लोहे का बड़ा प्रवेश द्वार भी लगा हुआ था जब तहसीलदार ने यहाँ रहना छोड़ दिया और स्थानीय प्रशासन ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय लोगों ने चारदीवारी गिराकर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया स्थानीय प्रशासन ने अवैध रूप किया गया कब्ज़ा तो हटवा दिया मगर कब्जेदारों पर कोई भी क़ानूनी कार्यवाही नहीं की गई और न ही इतने वर्षों से कब्जे की कोई रिकवरी कराई गई है जो क़स्बे में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

No comments:

Post a Comment