Monday, September 28, 2020

ग्राहकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं क़स्बे के दुकानदार

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोरोना वायरस के चलते देश में चले लम्बे लॉक डाउन में दुकानदारों,जमाखोरों ने मनमाने दामों में खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं को बेचकर खूब अपनी तिजोरी भरी और परेशान जनता का जमकर आर्थिक शोषण किया है अब ऐसा लगता है कि अधिक मुनाफा दुकानदारों के मुंह लग गया है जो लॉक डाउन समाप्त होने के बाउजूद अपनी इस हरकत से बाज़ नहीं आ रहे हैं और अभी तक खाद्य सामग्री, गुटखा,पान मसाला ,सिगरेट, बीड़ी, चायपत्ती,आदि वस्तुओं को एम आर पी रेट से अधिक में बेच रहे हैं और ग्राहकों को लूटने का कार्य कर रहे हैं मोहम्मद कासिम,अब्दुल सलाम, गफूर, रचना, आसिया शेख,सहाना शेख,गुंचा,सगीर अहमद,तारा, हसीना,पूनम सोनी,अनूप कुमार, आदि बताते हैं कि क़स्बे में मोहल्लों में किराने और जनरल स्टोर चला रहे दुकानदारों ने लॉक डाउन के समय जमकर ओवर रेटिंग करके खाद्य सामग्री आदि की बिक्री की है मगर वर्तमान समय में भी लॉक डाउन के कारण सामान न आने का बहाना बनाकर ओवर रेटिंग करके सामान बेचते हैं चाय की पत्ती 250 ग्राम की पैकिंग पर 60 रुपया मूल्य पड़ा है जिसमे दुकानदार का मुनाफा भी जुड़ा होता है मगर उसे 65 रूपये में बेच रहे हैं बालों में लगाने वाले तेल पर प्रति नग 5,10 रुपया अधिक ले रहे हैं अनाज़ आदि में भी ओवर रेटिंग करते हैं इन लोगों ने बताया कि लॉक डाउन में तो दुकानदारों ने मनमाने रेट पर सामान खूब बेचा है मगर वर्तमान समय में मुनाफा अधिक मुंह लग जाने के कारण ओवर रेटिंग पर सामानों की बिक्री कर रहे हैं स्थानीय लोगों ने ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।


No comments:

Post a Comment