Monday, September 28, 2020

प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर, किसान परेशान : रईस

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद) 

बहराइच, उ0प्र0। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रईस रेहमानी जी के आवास पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की एक बैठक आहूत की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना विस्तार करना और नए पदाधिकारियों का मनोनीत करने का रहा बैठक की अध्यक्षता रईस रहमानी ने की विशिष्ठ अतिथि जिला सचिव समाजवादी पार्टी बहराइच अनवारुल रहमान खान एवं  समाज सेवक अच्छू भाई (उबेद अहमद)रहे  बैठक का संचालन राकेश कुमार ने किया। 

बैठक में निर्णय लिया गया अली मेहंदी जाफरी जिला उपाध्यक्ष रामजस बौद्ध जी विधानसभा उपाध्यक्ष पयागपुर मोहम्मद साहेब को नगर उपाध्यक्ष बहराइच निजाम रायनी को विधानसभा उपाध्यक्ष महसी मनोनीत किया गया तथा कुंवर बहादुर सिंह कप्तान सिंह को पार्टी ज्वाइन कराया गया  इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश रामायणी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया और कहा प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है किसान परेशान है इन सब का निवारण केवल समाजवादी  सरकार से ही किया जा सकता है बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव अनवारूल रहमान खान ने कहा जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक पार्टी को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है इसलिए पूरे मन से लगकर संगठन को मजबूत किया जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी कहना है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता स्वयं में अखिलेश है बैठक का संचालन ज़िला महासचिव  राशिद अली ने किया इस दौरान  अबू सहमा ,अनवार अहमद जिला सचिव, फैयाज अहमद विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर,शाह आलम विधानसभा अध्यक्ष बहराइच, राकेश कुमार, हर्षित त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता, रिजवान अहमद, डॉक्टर अनवारुल रहमान खान,अच्छू भी,रियासत अली, इसरार अहमद,आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment