ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें जवाहरलाल वर्मा संघ के अध्यक्ष बने जबकि निर्मल कुमार श्रीवास्तव महासचिव पद पर अव्वल रहे।
अध्यक्ष-जवाााहरलाल वर्मा महासचिव-निर्मल कुमार श्रीवास्तवमंगलवार को तहसील नानपारा में अधिवक्ता संघ का निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में 202 मतदाता अधिवक्ताओं में से प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कुल 200 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। साढ़े तीन बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के बाद चुनाव कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद पर कुल 117 मत पाकर जवाहरलाल वर्मा अध्यक्ष चुने गए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निरंकार प्रसाद जैसवाल 79 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 4 मत अवैध रहे। वहीं महासचिव पद से उम्मीदवार रहे निर्मल कुमार श्रीवास्तव 95 मत पाकर सबसे आगे रहे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेम कुमार त्रिपाठी को 85 मत प्राप्त हुए, सियाराम निषाद को केवल 19 मत मिले। 1 मत अवैध पाया गया। चतुर्भुज सहाय ने बताया कि विजेताओं की घोषणा बुधवार को होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामदल वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता संघ के निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुये। रिक्त पदों पर सदस्य नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण के बाद नामित किये जायेंगे। सभी सदस्यों से बेहतर तरीके से कार्यकाल की उम्मीद की जाती है। चुनाव कमेटी में रामविनोद सिंह, रूप नारायण जैसवाल, साबित राम वर्मा, रामादल वर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता और चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव शामिल रहे। चुनाव संपन्न कराने में स्थानीय नानपारा पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखी।


No comments:
Post a Comment