Friday, September 4, 2020

पत्रकार के शोषण में प्रशासन की भूमिका होना कतई गलत

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)

बहराइच, उ0प्र0। मामला है जनपद बहराइच के विकास खंड नवाबगंज थाना रुपईडीहा के ग्राम पंचायत परमपुर का, जहां पर श्याम कुमार मिश्रा परमपुर के निवासी हैं जो वर्तमान समय में निजी समाचार सेवा में हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ग्राम सभा परमपुर में ग्राम प्रधान के स्तर से गांव को कीचड़ से मुक्त करवाने के लिए नाली का निर्माण करवाया जा रहा था परंतु गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा था जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त  किया और सैकड़ों ग्रामीण और ग्राम प्रधान के मौजूदगी मे लोग एकत्रित होकर जब उस दबंग व्यक्ति से बात करने गए तो दबंग व्यक्ति घर की महिलाओं सहित अपने घर की छत पर खड़े होकर गांव वालों पर छत से पथराव करना शुरू कर दिया और गांव में काफी हाहाकार होने लगा जो बीडियो में कैद है कवरेज करने के दौरान  पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा पर भी कई वार किए गए कैमरा पर भी अटैक किया गया गांव में काफी बवाल होता देखा गया तो  रुपईडीहा थाने में पर संपर्क कर मौके की स्थिति को सामान्य में लाया गया थाने की मदद से दबंग व्यक्ति को थाने रुपईडीहा में ले जाया गया वहां पर विपक्षी दबंग के विपक्ष में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे वहां पर भी प्रशासन द्वारा पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा के साथ काफी बदसुलूकी की गयी। जब मामला को क्षेत्राधिकारी नानपारा के सुपुर्द किया गया तो पत्रकार श्याम कुमार जी को राहत महसूस हुई परंतु अब रुपईडीहा पुलिस  दबंग के साथ मिलकर श्याम कुमार मिश्रा को पूरी तरह अनर्गल मुकदमे में फंसाने की साजिश रच ली गई है जबकि सूट की गई वीडियो मे साफ साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग की दबंगई इस तरह से हावी परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्राधिकारी महोदय सच्चाई से रूबरू होना ही नहीं चाह रहे है। यहां तक कि ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि ने जब इस मुद्दे पर कुछ कहने की बात रखी उसे भी प्रशासन दरकिनार कर अपनी मनमानी करने पर तुला है।

इस मामले को जब इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकील,सचिव जिब्राइल खान आदि पदाधिकारियों ने घटनाक्रम की वीडियो देखते हुए प्रधान के बाईट को भी सुना तो एक बात तो साफ हो जाती है कि पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा निर्दोष हैं लेकिन प्रशासन अपना निशाना क्यों बना रही है यह सोचनीय विषय है। फिलहाल अब यह मामला पत्रकारिता एसोसिएशन के उच्च स्तर तक जा चुका है जिस पर अब उचित कार्यवाही होना सुनिश्चित है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पत्रकार व इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष राशिद अली से जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया तो श्री अली ने बताया कि प्रकरण पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में आया है इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन मंडल डॉ राकेश सिंह,पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ विपिन कुमार मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव के संज्ञान में मामले को रख कर पत्रकार को न्याय दिलाने की गुजारिश की जायेगी।

No comments:

Post a Comment