Tuesday, September 8, 2020

सपा विधान परिषद सदस्य के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता) 

बहराइच, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सचिव तथा सपा के प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक व्यवस्था एवं कार्य देखने वाले वरिष्ठ नेता रामसिंह यादव जी के आकस्मिक निधन पर पूरे प्रदेश के सपाईयों में शोक की लहर व्याप्त हो गई, इसी क्रम में सपा के बहराईच कार्यालय पर श्री० रामहर्ष यादव जी की अध्यक्षता में श्रधांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज़फर उल्ला खा 'बंटी' ने किया। सभा मे सभी नेताओं ने स्व० एस०आर०एस० यादव जी के कृत्यों तथा पार्टी के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री रामहर्ष यादव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व० बाबू जी ने प्रशासनिक सेवा से निवृत होने के बाद से ही पार्टी संगठन जैसे महत्वपूर्ण कार्य जिम्मा पार्टी संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने आप को सौंपा जिसका जीवनभर बड़ी सूझ बूझ व निष्ठा के साथ स्व० बाबू जी ने निवर्हन किया तथा प्रदेशस्तर पर संगठन व सपा को मजबूती प्रदान किया, उनके अमूल्य सहयोग व योगदान को हम सभी कभी भुला नही सकते। सभा को विधायक मटेरा व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पार्टी की बहुत बड़ी क्षति है बाबू जी के पार्टी के प्रति योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। पूर्व विधायक रामतेज यादव ने अपनी श्रधांजलि देते हुए कहा कि स्व० बाबू जी के निधन से हम सब बहुत दुखी है उनकी कमी कोई पूरा नही कर सकता। पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि,पूर्व विधायक के०के० ओझा ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया, सभा को जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, डा० राजेश तिवारी,डा० विकासदीप वर्मा, शिक्षक सभा के अध्यक्ष महेंद्र सोनी,लक्ष्मी शंकर निषाद, कुलदीप यादव,अजितेश पांडेय मनी, नंदेश्वर यादव, राजेश चौधरी, श्रीमती निशा शर्मा, नदीमुल हक तन्नू, तौहीद निहाल, अजीत सिंह,सत्यप्रकाश त्रिपाठी, आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिवाकर प्रताप विश्वकर्मा, दरगाह सभासद मेराज हाशमी, सभासद सुएब, ताहिर सलमानी, बाबू खा, मोहम्द आसिफ, आबाद खा, शैलेश सिंघ शैलू, आसिफ खा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोकसभा  में समाजवादी चिंतक गांधीवादी नेता स्व० जमुना प्रसाद बोस जी को भी श्रधांजलि अर्पित की  गई।स्व० बोस का गत सोमवार को निधन हो गया था।

No comments:

Post a Comment