राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर के कन्हैया लाल पुरवा गांव में दबंगों ने रात्रि में घर मे घुस कर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ स्थानीय थाने मेंदी तहरीर कन्हैयालाल पुरवा गांव निवासी राज कुमार पाठक पुत्र कामता प्रसाद पाठक ने बताया कि रविवार की रात्रि में गांव के राकेश,मोहित,रामलखन,तीन लोग हमारे भतीजे का दरवाजा पीटने लगे बाहर निकलने पर भतीजे राम सूरत पाठक पुत्र महेंद्र पाठक को मारने लगे बचाव करने आये निरंकार पाठक को भी हँसिया डंडे से मारा है पीड़ितों द्वारा सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलों को उपचार के अ सीएचसी चरदा भेजा जहां रात्रि में चले इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण रामसूरत पाठक को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज चल रहा है सीएचसी मे चल रहा है। वहीं रात्रि में दबिश दे कर पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

No comments:
Post a Comment