कुशीनगर, उ0प्र0। महिला कांग्रेस कुशीनगर को जागरूक होने और मजबूत बनाने केलिए एवं कुशीनगर की महिलाओं को विकास के हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मा० कुवंर आर पी एन सिंह अथक प्रयास और कुशल नेतृत्व कर रहे हैं जिससे हर महिला अपने अधिकारों को समझें और हर क्षेत्र में खुलकर भाग लें तथा उनका मनोबल मजबूत हो। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष वृन्दा प्रजापति जी, ब्लॉक अध्यक्ष सीमा भारती जी गाँव-गाँव जाकर महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने और महिलाओं को जागरूक करने का बहुत ही मेहनत से कार्य कर रहीं हैं। आज 20दिसंबर 2020 को वार्ड न० 12 में एक निजी हाल में महिलाओं के साथ मिटिंग किया गया। कांग्रेस को आगे लाने के लिए महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई।जिसमें महिलाओं ने बडे ही उत्साह से भाग लिया।

No comments:
Post a Comment