Monday, September 28, 2020

सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई कांग्रेस पार्टी ने

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)

बहराइच, उ0प्र0। विशेश्वरगँज में ए आजम सरदार भगत सिंह जी की 113वीँ जयँती पर काँग्रेस नेता विनय सिंह ने सुन्गा गाँव मे डॉक्टर राम सूरत मिश्र के प्रतिष्ठान पर शहीद नमन कार्यक्रम आयोजित करके  उनके चित्र पर पुष्पाँजलि अर्पित किंया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राम सूरत मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर विनय सिंह कहा कि भगत सिंह सिर्फ अतीत ही नही बल्कि भविष्य भी हैं, उन्होने कहा कि कलम आज उनकी जय बोल, जो चढ गये पुण्य वेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल। 

अपने अध्यक्षीय भाषण मे' डॉक्टर राम सूरत मिश्र ने कहा कि  जिस देश मे भगत सिंह जैसे युवा जन्म लेते होँ, वह देश धन्य है। जन्म लेकर मरना तो सबको है किन्तु भगत सिंह जैसी मृत्यु किसे मिलती है, गौतम प्रसाद मिश्र ने कहा कि भगत सिंह जैसे आजादी के दीवाने की फाँसी की सजा भी नही डिगा सकी थी, उन्होने आखिरी वक्त कहा था कि-दिल से  निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वतन आयेगी। इस मौके पर  रमेश चंद्र मिश्र, प्रेम कुमार सिंह, रँगनाथ मिश्र, सर्वजीत शुक्ल बैजनाथ चौधरी, बबलू राव, आदि ने अपने अपने विचार ब्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment