अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नवाबगंज, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में ड्यूटी भत्ता न मिलने से क्षेत्र के दरजनों होमगार्ड भुखमरी के कगार पर आ गए हैं, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर ड्यूटी भत्ते की मांग की है।
मालूम हो कि विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के होमगार्ड को विगत लोकसभा व कुम्भ मेला प्रयाग राज व मार्च से जून तक 2020 तक ड्यूटी भत्ता ना मिलने से होमगार्ड भुखमरी के कगार पर एक दर्जन से ज्यादा होमगार्ड ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ड्यूटी भत्ते की मांग की है ड्यूटी कर रहे होमगार्ड अनुज कुमार सिंह ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी लोकसभा चुनाव व प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान ड्यूटी व विगत मार्च से जून माह तक ड्यूटी करने वाले तमाम होम गार्डों को ड्यूटी भत्ता ना मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं इस संबंध में विभाग व अन्य संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिखकर भत्ता के भुगतान की मांग की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले होमगार्ड अनुज कुमार सिंह ,अजीत कुमार सिंह ,अमितेंद्र कुमार तिवारी, राघवेंद्र, देवी प्रसाद त्रिपाठी , राजेंद्र मौर्या, पेशकार वर्मा , राजकुमार सिंह , नरसिंह दास, हीरालाल यादव , राधेश्याम यादव , अजय कुमार शर्मा , जगदीश प्रसाद वर्मा ,धुरूप राज , सुंदरलाल ,आदि एक दर्जन से ज्यादा होमगार्ड ने मुख्यमंत्री को प्रेषित प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका परिवार जहां भुखमरी के कगार पर है वही इलाज के लिए उनके परिवार के पास पैसा नहीं है क्योंकि लॉकडाउन के कारण उनके परिवार के लोग भी काफी बेरोजगार चल रहे हैं।

No comments:
Post a Comment