Tuesday, September 8, 2020

फखरपुर थाने में फूटा कोरोना बम दस सिपाही कोरोना पाजेटिव

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)

बहराइच, उ0प्र0। फखरपुर थाना प्रांगण में तैनात दो सिपाहियों की कल आई कोरोना पजेटिव रिपोर्ट पर आज फखरपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची लैब टेक्नीशियन लाल कुंवर व शमशाद ने थाने पर तैनात अन्य लोगो के सैम्पल लिए जिसमे एंटी पीसीआर व एंटीजन किट के द्वारा जाँच की गई जिसमें आठ सिपाही कोरोना पजेटिव निकले जिससे थाने की बेरीकेटिंग कर दी गई है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश त्रिपाठी मनीषा चौधरी तेज बहादुर प्रेम चौरसिया चालक सोनू कुमार वर्मा बंदना शिवानी गोल्डी अमित जतिन सुमित रमेश चंद दिग्विजय सिंह रमेश मिश्रा अजय यादव सहित 61 लोगों की जांच की गई। एसओ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया सभी सिपाहीयो को होम कॉरेन्टीन किया जाएगा। थाने पर तैनात अन्य सिपाहियों ने कहा थाने को सेनिटाइज कराया जाय।


No comments:

Post a Comment