रशीद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के विकासखण्ड फखरपुर अंतर्गत ग्राम सभा नन्दवल मे पिछले कई दशक से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थित है, जिसमे वर्तमान में डा0 पूजा शाहू कार्यरत हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि डॉक्टर साहब हप्ते में दो-तीन दिन ही आती हैं। इलाज कराने पहुंचे तीमारदारों व मरीजों को अक्सर स्वीपर ही मिलता है, जबकि एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्याय व सफाई कर्मी भी नियुक्त है। ऐसे में अस्पताल सफाई कर्मी के भरोसे ही चलता है और यह व्यवस्था स्वास्थ्य महकमे को आइना दिखाती है। फखरपुर गांव निवासी अजीत वर्मा, राम बचन सोनी, बालक राम यादव, सुखराम भास्कर, सलीम आदि लोगो ने बताया कि डॉक्टर साहब लगभग दो वर्षों से यहां पोस्ट हैं लेकिन हप्ते में दो तीन दिन ही अस्पताल आती हैं, बाकी गाँव निवासी स्वीपर शुसील बाल्मीकि मरीजों को दवा दे देते हैं। ऐसे में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है जिससे आएदिन मरीजों व तीमारदारों में आक्रोश देखने को मिलता है। बड़ा सवाल है कि आखिर इस समय जब कोरोना महामारी, वायरल बुखार, डेंगू और टायफाइड आदि का प्रकोप चल रहा है तो ऐसे में समय से पूरी ड्यूटी न करना सरेआम सरकार के मंसूबों पर पानी फेरना ही है।

No comments:
Post a Comment