Wednesday, September 23, 2020

पत्रकार से अभद्रता मामले में SP को दिया गया ज्ञापन

संदीप चौधरी (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

कुशीनगर, उ0प्र0। पत्रकार अजीत कुमार उर्फ भोलू प्रक्ररण में आज पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। स्मरण रहे कि विगत दिनों  जिले के डिप्टी सीएमओ द्वारा कवरेज के दौरान पत्रकार अजीत का मोबाईल छीन लिया गया था जिसके विरोध में पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए जिलाधिकारी से इस प्रकरण की शिकायत की, इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक कुचक्र के तहत पीड़ित पत्रकार को ही मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली, इसी प्रकरण को लेकर आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राज्य कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें प्रदेश समिति सदस्य महेश मिश्रा,  मण्डल कोआर्डिनेटर बृज बिहारी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, रत्नेश मिश्रा, गुड्डू निषाद, खुर्शेद आलम, संदीप कुमार चौधरी, प्रेम चन्द खरवार, सिरजेश यादव, तहसील अध्यक्ष एहतेशाम जाफर उर्फ मिंटू लारी, अवनीश, सुरेंद्र शर्मा, उमर अंसारी, टीपू सुल्तान, धर्मेन्द्र यादव, धनंजय पाण्डेय, मनोज, अब्दुल मजीद, मुमताज, ग्यासुद्दीन, पवन शर्मा, रामायण यादव, अजित कुमार भोलू, ज्योतिभान मिश्रा, उपेन्द्र कुशवाहा, दुर्गेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment