अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर 2 घण्टे का मौन व्रत सत्याग्रह भाजपा सरकार के खिलाफ गांधी पार्क नानपारा में होगा समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा हम आवाज़ बनेगे छात्र नौजवान मजदूर किसान महिला व्यापारी के अगर आन्दोलन करते करते हमारा प्राण भी चला जाए तो हमें कोई ग़म नहीं है उत्तर प्रदेश के छात्र नौजवान मजदूर किसान महिला व्यापारी के मुद्दों को लेकर 2 घण्टे का मौन व्रत सत्याग्रह 2 अक्टूबर 2020 स्थान गांधी पार्क नानपारा समय 10 बजें मोहम्मद शमीम अहमद प्रदेश सदस्य समाजवादी छात्र सभा ने कार्यक्रम में समय से पहुंचने के लिए अपील किया।

No comments:
Post a Comment