Friday, October 16, 2020

दुर्गाप्रतिमा की ऊंचाई 5 फुट, नगर में रहेगी साफ सफाई

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के रामलीला मैदान शिवाला बाग में केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तहसील अध्यक्ष अनिल पाण्डेय  की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ कि केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति तहसील नानपारा कमेटी पुनः 5 वर्ष तक कार्य करती रहेगी  साथ ही केंद्रीय दुर्गा पूजा महा समिति व सभी दुर्गा पूजा समिति स्थलों पर कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा । मां दुर्गा जी की प्रतिमा अधिकतम 5 फुट की होने के साथ  नगर के सड़क चौराहे या सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने का विकल्प  पड़ोस का मंदिर में स्थापित होगी । दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता एवं कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा इसके साथ विसर्जन में प्रत्येक मूर्ति से 11 लोग शामिल होंगे । विसर्जन छोटा हाथी वाहन से होगा विसर्जन का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा । बैठक को केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तहसील अध्यक्ष पं.अनिल पाण्डेय ,महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज, राम कृपाल शास्त्री, राम फेरन विश्वकर्मा, केशव पांडेय, राम प्रताप गुप्ता, राजकुमार साहू, शारदा प्रसाद, राम सूरत, रामपाल चौहान, रूप कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।


           बैठक में अखिलेश वर्मा, दर्शन लाल, सुनील कुमार, राजेंद्र चौहान, श्रवण कुमार, राजकुमार यादव, मोहनलाल, राजेश कुमार, अरुण कुमार,  सुनील शुक्ला, पंकज सिंह, रज्जन लाल मिश्रा, सचिन कुमार गुप्ता, ओम द्विवेदी, सुरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राहुल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment