अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। नवरात्र शुरू होने के साथ ही लखनऊ के इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल आइटम्स के बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए हैं। अपडेट मॉडल और बेहतर ऑफर के चलते रोजाना करीब पांच करोड़ के कारोबार से इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल आइटम्स का बाजार चमक उठा है। सबसे ज्यादा एलईडी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की डिमांड है। लोग एलईडी जहां 40 से 50 इंच की खरीदने में रुचि ले रहे हैं, वहीं फ्रिज का अपडेटेड मॉडल लोगों को लुभा रहा है। हजरतगंज, नाका हिंडोला, लाटूश रोड, बांस मंडी, आलमबाग, अलीगंज, भूतनाथ मार्केट, मुंशी पुलिया, विकासनगर, रिंग रोड कल्याणपुर, पत्रकारपुरम और चिनहट आदि शोरूम में जितने खरीदार दस्तक दे रहे हैं उनमें से 75 फीसदी सिर्फ एसी, फ्रिज, टीवी व अन्य घरेलू उपकरण के रेट और कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले ऑफर की जानकारी जुटा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सहालग और दीपावली के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं, वहीं, 25 फीसदी हाथोंहाथ सामान की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है की अष्टमी और नवमी से उनका व्यापार तेजी पकड़ेगा। इसकी वजह कारोबारी 25 नवंबर से शुरू हो रही शादियों को मान रहे है।
इसके अलावा इस नवरात्र पर खरीदारों का नया ट्रेंड देखने को मिला, जिसके चलते 32 इंच की एलईडी का क्रेज कम हो गया है। अब ग्राहक 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के एलजी और सैमसंग के एलईडी खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होती है। इसी प्रकार एलजी और व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन खूब पसंद की जा रही है। इसमें भी जो वॉशिंग मशीन 12 से 13 हजार रुपये कीमत की है। उसको ग्राहक खूब बुक करा रहे और खरीद कर ले जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर फ्रिज के ग्राहक शोरूम में जानकारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे ग्राहक व्हर्लपूल, एलजी, सैमसंग और गोदरेज के फ्रिज को पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर 180 लीटर से अधिक क्षमता वाले फ्रिज की सबसे ज्यादा डिमांड है।

No comments:
Post a Comment