असगर अली (NNI Coverage फील्ड ऑफिसर UP)
बहराइच, उ0प्र0। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती शंकरपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर अनवारूल रहमान खान की आवास पर 118 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मटेरा विधानसभा के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रईस रहमानी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष इदरीस अहमद रहे मुख्य अतिथि रईस रहमानी ने अपने संबोधन में कहा कि जयप्रकाश नारायण का त्याग और बलिदान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाकर हम देश और मानवता को उच्च शिखर पर ले जा सकते हैं उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेपी नारायण में साहस और नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी थी उन्होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन में दुनिया को बताया कि जनता ही असली सत्ता है कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अनवारूल रहमान खान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद करते हुई उनको श्रद्धांजलि दी और जयप्रकाश नारायण जी की जीवन परिचय संक्षेप में दिया बताया कि जय प्रकाश नारायण जी भारतीय स्वतंत्रा सेनानी और राजनेता थे उनको 1970 में इंदिरा गांधी के विरोधी पक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है इंदिरा गांधी को पदच्युत करने के लिए उन्होंने संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया वह समाज सेवक थे जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है 1999 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त उन्हें समाज सेवा के लिए 1965 में मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया और दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी उन्हीं के नाम पर है बैठक को इरशाद अहमद तथा शमीम भाई उर्फ मोनू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर समीर खान निवासी नकाही, प्रेम सिंह, विनय कुमार, उबेद अहमद उर्फ अच्छूभाई ,रियासत अली, इसरार अहमद, इरशाद अहमद, मोलहे वर्मा, संदीप कुमार, वीर प्रताप ,शब्बीर भाई ,फिरोज अहमद आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment