डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रईस रहमानी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव डॉ अनवारुल रहमान खान रहे मिशन 2022 के लक्ष्य को फतह करने एवं अखिलेश यादव को प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मटेरा यासिर शाह के स्वीकृति से कैसरगंज निवासी रफीक अंसारी को अल्पसंख्यक सभा का जिला सचिव एवं चांद अहमद को हुजूर ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया इनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं एवं परिवारी जनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मोहम्मद शफीक, अरशद अहमद, मकबूल अहमद, मोहम्मद सलमान खान, आमिर खान ,सलामत, मोहम्मद इरफान मिर्ज़ा, रिजवान अहमद ,मोहम्मद सादिक ,बाबू अली ,उबेद अहमद अच्छू भाई, रियासत अली ,प्रेम सिंह ,विनय कुमार,संदीप आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला महासचिव राशिद अली ने दी है।

No comments:
Post a Comment