सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आईएएस प्रशिक्षु सूरज पटेल, ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी सचिन वर्मा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव एवं तहसीलदार दिनेश सिंह रहे। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के रूप नरायन जायसवाल ने अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम मिश्रा, महासचिव निर्मल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मध्य प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन लाल, संयुक्त सचिव ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामा दल वर्मा, राम विनोद सिंह, सुरेश गुप्त, साबित राम वर्मा ने अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी सचिन वर्मा ने ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक कार्य करने व न्यायालय में नए वाद दायर करने के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि एसडीएम नानपारा सूरज पटेल ने कहा हम सौभाग्यशाली है, नानपारा की बार एसोसिएशन अन्य जगहों से बेहतर है। उन्होंने अधिवक्ता ड्रेस के बारे में कहा कि सभी लोग ड्रेस में रहे तो कार्य करने का बेहतर प्रयास होगा। कोविड 19 के बारे में कहा कि सभी अपनी सेहत का ध्यान जरूर दे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी तालमेल से बेहतर कार्य का प्रयास किया जायगा, अधिवक्ता हित पर ध्यान दिया जायेगा। नव निर्वाचित महासचिव निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार व बेंच के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुये न्यायिक कार्य करने व बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी डॉ० जंग बहादुर यादव ने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सहयोग का आश्वासन दिया। तहसीलदार दिनेश सिंह ने बेहतर बार बेंच तालमेल बनाने की अपील की। समारोह में चतुर्भुज श्रीवास्तव, चंद्रेश सिंह, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व रजिस्टार कानूनगो सलीम अहमद सहित कई लोगो ने विचार रखे। समारोह में सोशल डिस्टेनसिंग का विशेष रूप से ख्याल रखा गया।


No comments:
Post a Comment