दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा की ओर से ग्राम विकासखंड-मिहीपुरवा के ग्राम रामपुरवा में महिला किसान दिवस आयोजित कर आधुनिक खेती करने के हुनर बताए। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ बीपी शाही ने कृषि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 15 अक्टूबर को किसान महिला दिवस मनाया गया। थारू जनजाति वर्ग की महिलाएं को इस क्षेत्र में आधुनिक खेती करना की जानकारी प्रदान की गई। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है। महिलाओं का कृषि क्षेत्र में बढ़ती संख्या उत्पादन में बढ़ोतरी करवा सकती हैं। जिससे आय के साधन बढ़ेंगे और किसानों के साथ देश को काफी फायदा होगा। ग्रामीण महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय काम करती हैं। साथ साथ घर और बच्चों का भी ध्यान करती हैं। प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह किसान महिला दिवस के द्वारा सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का रुझान खेती व्यवसाय में बड़े जिससे इस क्षेत्र में ज्यादा विकास हो अगर कोई महिला कृषि में अच्छा योगदान देगी तो उस महिला को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को पोषण वाटिका जैविक विधि से किया जाए जिससे महिलाओं को कुछ ताजी एवं पोष्टिक सब्जियां उगाई जा सकती है बल्कि सब्जियों में होने वाले फर्ज को भी घटाया जा सकता है। प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह ने महिलाओं को जैविक विधि से खेती के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।प्रगतिशील कृषक अनिरुद्ध यादव ने प्राकृतिक खेती के बारें में महिला कृषको को जानकारी दी।महिला किसान दिवस के अवसर पर महिला कृषको को पोषण वाटिका कीट भी वितरण किया गया। इस महिला किसान दिवस मैं लगभग 50 से 55 महिलाओं ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment