अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। कृषि कल्याण केन्द्र बलहा कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि अधिकारी बहराइच, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह, व हिन्दू युवा वाहनी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन एस एम एस शम्भू नाथ ने किया।
जिला कृषि अधिकारी ने समारोह में मौजूद ग्रामीणों को जनपद में संचालित किसानों के हित मे चल रही सभी योजनाओं के बारे में बताया इसके साथ समस्त किसानों को मसूर औऱ राई की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवम आयन सीड्स योजना अंतर्गत निःशुल्क मिनीकिट वितरण किया गया इस मौके पर हरीश कुमार, रविन्द्र गुप्ता,अमर सिंह, बबलू, पंकज कुमार, अभिषेक, अनिल के साथ व सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment