Friday, October 2, 2020

उपजिलाधिकारी ने गोद लिए विद्यालय में मनाया पर्व

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता) 

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। उप जिलाधिकारी नानपारा द्वारा गोद लिये गए उ0प्रा0विद्यालय बलहा संविलियन में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उप जिलाधिकारी सूरज पटेल  पहुंच कर गांधी प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा का माल्यापर्ण व झंडारोहण प्रातः 8 बजे किया गया तथा विद्यालय की व्यवस्था को देख कर विद्यालय स्टाफ की सराहना की ।झंडारोहण के समय तहसीलदार नानपारा दिनेश सिंह, नायब तहसीलदार बलहा मनीष वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी बलहा फूलचंद मौर्य इ0प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार मौर्य,अतुल कुमार सिंह,प्रमोद कुमार,सपना शुक्ला, अमित बडोला,धर्मेन्द्र कुमार मौर्य,सुधा श्रीवास्तव,आनंद प्रकाश मौर्य, कोटेदार  और समस्त रसोइयां उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment