पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या 878/2020 दिव्या गोस्वामी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में 15 अक्तूबर को सुनवाई करते हुए निर्णय सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि 3 नवम्बर को को निर्णय आने की संभावना है। इस बीच स्थानांतरण प्रक्रिया गतिमान रहेगी लेकिन स्थानांतरण को अंतिम रूप न्यायालय के आदेश के बाद ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय के बाद अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में नई समय सारणी निर्धारित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment