Sunday, October 25, 2020

नवरात्रि के समापन पर किया गया भण्डारे का आयोजन

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद के नगरनानपारा में विभिन्न जगहों पर मां अम्बे जी की मूर्ति स्थापना शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप की गईं थी, पूरी नवरात्रि विधिवत पूजन के उपरांत विजयादशमी की शाम को नगर के कायस्थ टोला, पुरानी बाजार, धोबियन टोला , गोंडियन टोला में भण्डारे का आयोजन शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया जिसमे सनातन धर्मावलंबियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।


No comments:

Post a Comment