दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/रिसियामोड़, उ0प्र0। रामगांव थाना क्षेत्र के गुरहवा गांव में एक किसान अपनी पत्नी बच्चों के साथ खेत गया हुआ था तभी जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग असलहा लेकर खेत पर गये और उसी समय किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और दबंगों ने किसान पर फॉयर झोंक दिया और मौके से फरार हो गये। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिये अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के गुरहवा गांव निवासी राम मूर्ति पुत्र दुलारे ने बताया कि मेरे भाई तीरथ राम (50) अपनी पत्नी के साथ खेत गये हुए थे तभी कुछ लोग पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार व तमंचा के साथ वहां पहुंचे और हमलावर होकर गोली मार दिया दूसरे दबंग ने बांका मारकर मरणासन्न करके फरार हो गये। गंभीर हालत में खून से लतपथ हम लोग जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गयी।

No comments:
Post a Comment