Friday, October 16, 2020

खेत मे पराली जलाने वाले किसानों पर कार्यवाही

डी०पी०श्रीवास्तव"अंकुर" (NNI Coverage जिलाब्यूरो) 

बहराइच, उ0प्र0। खेतो में पराली जलाये जाने के प्रति शख्ती से किसानों पर कार्यवाही की जा रही है। नानपारा उपजिलाधिकारी आईएएस प्रशिक्षु सूरज पटेल पराली जलाने वालो के खिलाफ लगभग कई थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज कराकर  शख्त कार्यवाही की जा रही है।  गुरुवार की देर शाम  को निरीक्षण के दौरान नानपारा बाईपास पर बगैर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के कम्बाइन मशीन को रोककर कम्बाइन मशीन के चालक से बिना मैनेजमेंट के संचालन के बारे में पूछा गया तो  बताया वह बिना मैनेजमेंट के संचालन करता है।

पराली जलाने पर रोक होने के कारण क्षेत्र में भृमण के दौरान दो कम्बाइन मशीनों को बिना एक्स्ट्रा मैनजेमेंट  के साथ आते हुए देखा पूछे जाने पर पता चला कि दोनों कम्बाइन मशीन के संचालन में इसका प्रयोग नही करते है। जिस पर नानपारा उपजिलाधिकारी ने  दोनों कम्बाइन मशीनों को सीज करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव को दिया तथा जिला कृषि अधिकारी को इस बारे में पत्र भेजकर अवगत कराएं जाने की बात कही। उपजिलाधिकारी ने बताया की मशीन में रीपर का प्रयोग न करने से खेत मे डंठल  छूट जाते है जिसको किसान आग के हवाले करते है जिससे खेतो की जैविक शक्ति नष्ट हो जाती है औऱ प्रदूषण भी बढ़ता है एनजीटी द्वारा बिना एक्सट्रा   मैनेजमेंट सिस्टम की कम्बाइन मशीन पर रोक लगा दी है।

No comments:

Post a Comment