युसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
निघासन खीरी, उ0प्र0। हाथरस गैंगरेप की पीड़िता मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए लखीमपुर प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया से जिलाध्यक्ष यूथ विगेड लखीमपुर खीरी दीप चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में निघासन के रकेहटी चौराहे से कैंडल मार्च (शांति जुलूस) निकाला गया। तथा निघासन के रकेहटी तिराहे पर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आखिर कब जागेगी उत्तर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार कब तक हम लोग हत्या और बलात्कार पर निंदा जताते रहेंगे। वही लखीमपुर खीरी के प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष दीप चंद्र अपनी टीम के नवजवानों के साथ प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया कार्यालय में एकत्रित होते हुए लखीमपुर खीरी के निघासन के रकेहटी चौराहे से कैंडल मार्च निकालते हुए चौराहे पर पहुंचकर स्टेशन चौराहे पर पहुंचकर स्व.मनीषा वाल्मीकि को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। हाथरस की बेटी स्व.मनीषा वाल्मीकि के लिए कैंडल मार्च अपने-अपने कार्यालयों से निकल कर चौराहे पर पहुंचकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रगति शील समाजवादी पार्टी नेता दीप चंद्र ने कहा आज एक दलित बेटी के साथ अन्याय हुआ लेकिन आज न योगी सरकार और न ही सिविल सोसाइटी सामने आ रही है।ने कहा स्व.मनीषा की मौत की ज़िम्मेदार झूठी ओर दिखावटी कानून व्यवस्था और सरकार है और उससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है बेटियों की सुरक्षा को एक मजाक बना दिया हैं उत्तर प्रदेश की सरकार में स्व.मनीषा वाल्मीकि के हत्यारों को फांसी की सज़ा मिले और परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाए। साथ ही अन्य पार्टी के सदस्य सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment