हिमांशु श्रीवास्तव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
खरगौन, मध्यप्रदेश। राज्य के खरगौन क्षेत्र में सोलह साल की एक लड़की को तीन अज्ञात लोगों ने अगुआ कर कथित तौर पर उससे गैंगरेप किया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता व उसका भाई एक खेत पर काम करते थे। खरगौन पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो पहिया वाहन से पहुंचे आरोपी लड़की को उसकी झोपड़ी से खींचने लगे जबकि विरोध करने पर उसके भाई को भी मारा पीटा। उसके बाद पीड़िता के साथ सामुहिक बलात्कार की बात बताई जा रही है, जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

No comments:
Post a Comment