राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाद)
बहराइच, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी 2022 के लक्ष्य को लेकर गंभीर हो चुकी है, प्रदेश स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों का जिलों के दौरों का सिलसिला अब गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में आज समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव एडवोकेट जिला बहराइच में सपा के जिले कार्यलय पर लाव लश्कर के साथ पहुँचे, जहाँ उनका जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसे पूर्व जनपद सीमा से लेकर सपा कार्यालय तक दर्जनों स्थानों पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव तथा संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खा 'बंटी' ने किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी जनों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रदेश अव्यवस्था का शिकार है बहन बेटियों की आबरू बचाने में सरकार पूरी तरह फ़ेल है भ्रस्टाचार अपने चरम पर है किसान, नवजवान निराश व हताश है चारों ओर लूट मची है प्रदेश साधु संत तक सुरक्षित नहीं, मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे है।
कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सभी का आहवान किया कि आप सभी लोग पूरी तैयारी के साथ कमर कसले चुनौतिया बहुत है लेकिन अखिलेश जी के नेतृत्व में आपका भविष्य उजालों भरा है, मेहनत पूरी निष्ठा औऱ ईमानदारी से करनी है भाजपा सरकार कही मुह दिखाने लायक नही बचेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामतेज यादव, शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जयंकर सिंह अवधेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद यादव,पूर्व विधायक के०के० ओझा, डॉ० राजेश तिवारी, सदस्य जिला पंचायत मेराज खा, रामजी यादव, दिवाकर विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण निषाद, अजितेश पांडेय,विकास चौधरी, मनमोहन सिंह, कृपा राम यादव , अमरनाथ यादव,मो० तारिक खा, मनीष यादव प्रतीक आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment