सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर वह देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी नानपारा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सभा में स्वर प्रथम प्रियदर्शनी श्रीमती इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तदुपरांत विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी नानपारा के अध्यक्ष सफीक कुरैशी ने इंदिरा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान नेता थी पूरा विश्व उनका लोहा मानता था उनके अदम्य साहस की बदौलत पाकिस्तान दो टुकड़े हुआ और बांग्लादेश का अस्तित्व विश्व के मानचित्र पर आया श्रीमती गांधी ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व किया दुनिया उनका लोहा मानती थी उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए सदेव कार्य किया उनके अंतिम शब्द मेरे रक्त का एक एक बूंद भारत माता को मजबूती प्रदान करेगा हर भारतीयों के दिल में सदैव रहेगा वही सरदार पटेल एक दृढ़ निश्चय के महान नेता थे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूरे देश के प्रथम गृह मंत्री बने और उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया हमें अपने इन महान नेताओं से सीख लेनी चाहिए और भारत की एकता और अखंडता के लिए सदेव कार्य करना चाहिए कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष खैरुन्निसा वरिष्ठ नेता भोला कुरेशी शकील अहमद नसीम बाबा पंडित रमाकांत तिवारी जिमीदार अंसारी अखलाक अहमद इकबाल मटेरा सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment