Monday, October 12, 2020

काजीहाउस न होने से छुट्टा घूमते है जानवर, नागरिक परेशान

सरफराज सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। छुट्टा घोड़ो और खच्चरों से नगरवासी परेशान है लगभग ढाई दशक पूर्व नगर में काजी हाउस की व्यवस्था थी जिससे छुट्टा और नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को लोग कांजी हाउस में बंद करा देते थे जिसके भय से लोग अपने जानवरों को नहीं छोड़ते थे। नगर में रात शुरू होते ही घोड़ों और खच्चर जो लोग पाल रखे हैं उसे छोड़ देते हैं जो नगर में घूमते रहते हैं और लोगों के रखे सामानों को नुकसान करते हैं नगर में तमाम खच्चर पालने वाले है। प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात के परिसर में भी इन खच्चरों और घोड़ों को स्कूल बंद होने पर छोड़ देते हैं जिससे ये जानवर स्कूल सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी मचाते हैं। नगर वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या को दूर कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment