अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। पूरे देश व प्रदेश के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व विधायक मटेरा व पूर्व कैबिनेट मन्त्री यासर शाह तथा पार्टी के कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरुल्लाह खान बंटी के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता अखंड भारत के शिल्पकार एकता के प्रतिमूर्ति भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय बहराइच में सरदार पटेल की चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया इस कार्यक्रम के दौरान श्री जफरुल्लाह खान बंटी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत देश के एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों के विलय की जिम्मेदारी उनको ही सौंपी गई थी उन्होंने अपना दायित्व निर्वाहन ईमानदारी से करते हुए छोटी बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया वह देश के एकता के सूत्रधार थे और आर एस एस को भारत में बैन किया भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है पटेल नवीन भारत के निर्माता थे राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व सदैव याद रखा जाएगा इस अवसर पर जिला सचिव अनवारुल रहमान खान ने सरदार पटेल का महत्व बताते हुए बताया कि देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीति इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया था वास्तव में वह आधुनिक भारत के निर्माता थे सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संत कुमार पासी जी ने उनके कठोर व्यक्ति तुम्हें संगठन कुशलता राजनीति सत्ता तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा थी उनकी ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया भारत की स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण योगदान था स्वतंत्र भारत के पहले 3 वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ,सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी प्रख्याति भारत के रजवाड़ों को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने का था आगे सामाजवादी पार्टी से कई बार रहे विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी शब्बीर बाल्मीकि जी ने उनके जीवन का सूक्ष्म परिचय दिया अपने संबोधन में कहा बहुत सारे रजवाड़ों का अलग झंडा था जिनको सरदार पटेल ने भारतीय संघ में विलय किया जो सब में सु प्रभता प्राप्त थी देश को फिर सरदार पटेल जैसे नेता की आवश्यकता है वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है उनके विचार धाराओं पर कार्य करने की आवश्यकता है हर्षित त्रिपाठी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनेताओं को सरदार पटेल से सीख लेनी चाहिए इस कार्यक्रम के दौरान नईम मंसूरी, मोहम्मद अली, मोनू वाल्मीकि, निशा शर्मा ने बैठक को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता डा० आशिक अली जी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि जी, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सन्त कुमार पासी जी, वरिष्ठ नेता नईम चच्चा, विजय साहू मून, अजीत प्रताप सिंह, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निशा शर्मा जी , के० एन० श्रीवास्तव जी, विधानसभा अध्यक्ष सदर बहराइच मो० अली जी, युवा नेता हर्षित त्रिपाठी, मोनू बाल्मीकि, डा० अनवारुल खान ,नगर अध्यक्ष मो० तारिक भाई, सैय्यद मोहमद तारिक भाई, आतिफ कामिल, तालिब खान,अक्षय कैराती, मिंटू सिंह समेत सभी पार्टी कार्यकर्ता नेतागण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment